{"_id":"637d26197972b02b242191ca","slug":"theft-barabanki-news-lko658449694","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: होमगार्ड के मकान से 20 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: होमगार्ड के मकान से 20 लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निंदूरा (बाराबंकी)। घुंघटेर थाना क्षेत्र के बबुरिहा गांव में सोमवार रात दीवार फांदकर एक होमगार्ड के मकान में घुसे चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। घर में ही मिली चाबी से बक्सों व अलमारी का ताला खोलकर चोर 20 लाख से अधिक की नकदी व जेवर उठा ले गए। मंगलवार सुबह पुलिस, डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम व क्राइम ब्रांच ने छानबीन की। पीड़ित के यहां 26 नवंबर को शादी है।
घुंघटेर थाना क्षेत्र के बबुरिहा गांव निवासी निवासी अजय कुमार सिंह होमगार्ड है। वह लखनऊ में तैनात है। इसके साथ वह किसान भी है। सोमवार को बड़े बेटे के पुत्र का मुंडन कराने परिवार सहित नैमिष धाम गए थे। अजय के अनुसार, पूरा परिवार देर शाम लौटा और थके होने के कारण सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए।
इस दौरान चोर दीवार फांदकर छत के रास्ते मकान में दाखिल हो गए। चोरों ने खूंटी पर टंगी चाबी से बक्से व अलमारी का ताला खोल लिया। अजय के पुत्र विवेक कुमार ने बताया कि 26 नवंबर को उनका विवाह होना है।
विज्ञापन
उसके तिलक में मिले सामान के अलावा बहू के लिए लाए गए आठ लाख 40 हजार के जेवर, मां व बहन के करीब नौ से दस लाख के जेवर व साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी चोरी हुई है। 20 लाख से अधिक की नकदी-जेवर व अन्य सामान चोर उठा ले गए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मकान का निरीक्षण किया। डॉग-स्क्वायड भी कोई खास सुराग नहीं दे सका।
गले नहीं उतर रही 20 लाख की चोरी
बबुरिहा गांव होमगार्ड के घर से 20 लाख की चोरी की बात पुलिस व कुछ ग्रामीणों के गले नहीं उतर रही है। जिस बक्से में साढ़े तीन लाख की नकदी थी वह खुले आंगन में रखा था। घर में इतनी नकदी व जेवर होने के बाद भी पूरा परिवार घर छोड़कर मुंडन कराने गया था।
केवल इतना ही नहीं बक्सों व अलमारी की चाबी खूंटी पर टंगी होने की बात भी समझ में नहीं आ रही है। थाना प्रभारी अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि बहुत सी बातें गले उतरने वाली नहीं हैं। तहरीर की जांच की जा रही है। जल्द ही असलियत सामने होगी।
हैदरगढ़ में भी लाखों के नकदी-जेवर चोरी
हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के सुबेहा तिराहा स्थित एक मकान से चोर लाखों के जेवर व नकदी उठा ले गए। सुबेहा तिराहे पर शिवाकांत अवस्थी के मकान में छत के सहारे चोर अंदर पहुंचे थे। शिवाकांत के अनुसार, चोर कमरे में अलमारी का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर व 50 हजार रुपये की नकदी उठा ले गए।
घटना की रात मकान मालिक व इनके बड़े पुत्र बाहर गए थे। छोटा पुत्र व महिलाएं अलग कमरों में सो रहे थे। सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई। कोतवाल अजय त्रिपाठी ने बताया कि जांच ही जा रही है। संवाद