{"_id":"6227ae7c758ab9036b7ab565","slug":"theft-barabanki-news-lko62096310","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के सामने पहरा देती रही पुलिस, पीछे से चोरों ने लगाई सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के सामने पहरा देती रही पुलिस, पीछे से चोरों ने लगाई सेंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में सोमवार रात जिस दुकान के सामने पुलिस पहरा देे रही थी। उसी की पीछे की दीवार में चोरों ने सेंध लगा दी। गनीमत रही पुलिस ने हूटर बजाया तो 50 लीटर पेंट के डिब्बे लेकर चोर भाग गए। जिससे चोरी की बड़ी वारदात होने से बच गई। घटना जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर की है।
यहां पर देवा-सिहाली तिराहे पर बबलू गुप्ता की बड़ी दुकान है। जिसमें दो भाई मिलकर मेंथा ऑयल, हार्डवेयर और होटल का संचालन करते हैं। यहां पर दुकान के सामने पुलिस पिकेट भी है। मगर, चुनावी ड्यूटी के कारण सिर्फ चौकीदार ही आते हैं। इस बात का फायदा उठाकर चोरों ने सोमवार की रात दुकान के पिछली दीवार में सेंध लगा दी। हालांकि रात करीब 12 बजे गश्त कर रही पुलिस यहां पहुंचकर रुकी।
पुलिस के हूटर बजाने पर नकब लगाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले चोर 50 लीटर पेंट के डिब्बे लेकर ही भाग निकले। सुबह इसकी जानकारी दुकानदार को हुई। उसने बताया कि नकब लगाकर अंदर घुसे चोरों ने तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया। मगर, सफल न होने पर 50 लीटर पेंट लेकर भाग गए। एसओ दर्शन यादव ने बताया कि तहरीर अभी तहरीर नहीं मिली है। इसके मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।