{"_id":"61560b548ebc3e08fa1a1a96","slug":"theft-barabanki-news-lko59804136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सभासद के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सभासद के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। पूर्व सभासद के घर के अंदर घुसे चोर सोने-चांदी के जेवर व नकदी उठा ले गए। दो अन्य घरों में ताला तोड़ने की आहट पर पड़ोसियों के जगने पर चोर मौके पर बेलचा छोड़कर भाग गए। मामले की जानकारी पर पुलिस ने जांच की लेकिन चोरों का पता नहीं लग सका है।
हैदरगढ़ कस्बा के वार्ड लोहिया में बुधवार रात पूर्व सभासद असगर अली के मकान में घुसे चोर दूसरी मंजिल पर कमरे रखी अलमारी व बक्से से करीब दो लाख के जेवर व कमीज की पाकेट में रखे डेढ़ हजार रुपये चुरा ले गए। पुलिस से पीड़ित ने बताया कि देर रात मकान का दरवाजा बंद करने से पहले चोर चुपके से अंदर छुप गया और रात में सामान चुराकर दरवाजा खोलकर निकल गया।
बृहस्पतिवार भोर में कमरे का दरवाजा बाहर से बंद होने पर घटना की जानकारी हुई। इसके अलावा कस्बा के मोहल्ला कोठी में मुन्ना यज्ञसैनी और गंगू यज्ञसैनी के मकान में लगा ताला चोर तोड़ रहे थे। दोनों के परिवार शिमला में रहने से यहां मकान में ताला बंद रहता है। ताला तोड़ने की आहट पर पड़ोसियों का आता देख चोर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। कोतवाल बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि एक घर में चोरी की शिकायत मिली है। पुलिस मौके की जांच कर कार्रवाई करेगी। (संवाद)