{"_id":"614f77248ebc3e046034eb42","slug":"theft-barabanki-news-lko5972644165","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से साढ़े पांच लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर से साढ़े पांच लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरख/घुंघटेर (बाराबंकी)। सतरिख थाना क्षेत्र के बरौली जाटा गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर से 50 हजार रुपये की नकदी सहित पांच लाख के गहने पार कर दिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
बरौली जाटा गांव के किसान रामजी शर्मा के घर शुक्रवार रात चारदीवारी कूदकर घुसे चोर कमरे में पहुंचे और अलमारी से रखे सोने-चांदी के जेवर सहित 50 हजार की नकदी उठा ले गए। शनिवार भोर होते ही पीड़ित ने देखा कि कमरे में सब सामान बिखरा पड़ा हुआ और माल चोरी हो चुका। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस से की। इस घटना के बाद गांव आसपास में भय का माहौल व्याप्त है। पुलिस पर रात्रि गश्त पर सवालिया निशान लग रहे हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि मामला संदिग्ध है।
इसकी जांच की जा रही है। वहीं राकेश यादव घुंघटेर सीएचसी के पास ही आदर्श मेडिकल स्टोर खोल रखा है। शुक्रवार रात चोर शटर का ताला तोड़ भीतर रखी छह हजार की नकदी, इनवर्टर, बैट्री व करीब 20 हजार की दवाएं चोरी कर ले गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर शटर का ताला टूटा देख दुकानदार को वारदात की जानकारी हुई। पीड़ित ने तत्काल मामले की सूचना घुंघटेर पुलिस को दी। थाना प्रभारी पंकज सिंह ने वारदात की जानकारी से इंकार किया। (संवाद)