{"_id":"69d56aa304d605a8440a6deb","slug":"the-young-man-had-lured-the-teenager-away-before-climbing-the-tower-barabanki-news-c-315-1-brp1006-163564-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: टॉवर पर चढ़ने से पहले किशोरी को बहलाकर ले गया था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: टॉवर पर चढ़ने से पहले किशोरी को बहलाकर ले गया था युवक
Wed, 08 Apr 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। पांच अप्रैल को शहर की आवास विकास कॉलोनी में बीएसएनएल के टॉवर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा करने वाला युवक घटना के एक दिन पहले किशोरी को लेकर लापता हो गया था। उसने किशोरी को शादी नहीं करने पर आत्महत्या की धमकी दी थी। इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर बड्डूपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। युवक को सोमवार को जेल भेजा जा चुका है।
रविवार को देवा क्षेत्र का निवासी नितिन बीएसएनएल के टॉवर पर चढ़कर किशोरी से शादी करने की जिद पर अड़ गया था। तीन घंटे बाद एसडीआरएफ व पुलिस ने उसे किसी तरह से नीचे उतारा था। इस मामले में बीएसएनएल के अधिकारी व किशोरी के परिजनों की ओर से युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोमवार देर शाम किशोरी की मां ने बड्डूपुर में एक और एफआईआर दर्ज कराई।
आरोप लगाया कि नितिन चार अप्रैल की शाम करीब छह बजे उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। हम लोग खोजबीन कर ही रहे थे कि वह बेटी को देवा कोतवाली के गेट के पास छोड़कर भाग गया था। नितिन ने शादी नहीं करने पर आत्महत्या की धमकी दी थी। इसके वीडियो मोबाइल में मौजूद हैं। एसएचओ मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि जांच की जा रही है।