{"_id":"68506c671ef32012bf07253d","slug":"the-woman-was-murdered-and-her-body-was-thrown-away-two-suspects-were-questioned-barabanki-news-c-315-1-brp1006-141698-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: महिला की हत्या कर फेंका था शव, दो संदिग्धों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: महिला की हत्या कर फेंका था शव, दो संदिग्धों से पूछताछ
Tue, 17 Jun 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में 14 जून को जंगल में मिली महिला के शव के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे आशनाई की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या करने के बाद महिला का शव जंगल में फेंका गया था।
रामसनेहीघाट क्षेत्र के कुंवरपुर गांव निवासी शांति देवी का विवाह असंद्रा थाना क्षेत्र के धधवारा गांव में हुआ था। शांति देवी तीन बहनों में सबसे बड़ी थी और भाई न होने के कारण उसका मायके और ससुराल में अक्सर आना-जाना लगा रहता था। घटना से करीब 15 दिन पहले वह मायके आई थी। 14 जून को शांति देवी का शव गांव से दो किमी दूर जंगल में पड़ा मिला। प्रारंभ में परिजन इस मौत के पीछे के कारण के बारे में पुलिस को कुछ नहीं बता सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि शांति देवी की हत्या पीट कर की गई थी।
इसके बाद मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। इस मामले में पुलिस ने मृतका के मायके और ससुराल दोनों जगहों पर जाकर पूछआत करने के साथ ही मैनुअल इंटेलिजेंस के जरिए कई सुराग जुटा कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी अंकित त्रिपाठी ने बताया कि मृतका का पति बाहर रहता है। उसके दो छोटे बच्चे भी हैं।