फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The wire was broken in the school, the young man died due to current

Barabanki News: स्कूल में टूटा पड़ा था तार, करंट से युवक की मौत

Wed, 07 Jun 2023 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 07 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
The wire was broken in the school, the young man died due to current
बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय के परिसर में टूटे पड़े बिजली के खंभे व तार ने मंगलवार को एक युवक की जान ले ली। परिसर में झाड़ियों की सफाई कर रहे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद बिजली कर्मी तार काटकर भाग गए। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन



कबीरपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में कई महीने से परिसर में लगा बिजली का खंभा टूटा पड़ा है। किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। विद्यालय में झाड़ियां व घास उग आई थी। मंगलवार को ग्राम प्रधान ने विद्यालय परिसर की सफाई के लिए गांव के राममगन (18) को भेजा था। कुछ झाड़ियां साफ करने के बाद राममगन टूटे पड़े खंभे की ओर सफाई कर रहा था, तभी जमीन पर पड़े बिजली के तार की चपेट में आ गया। तार में करंट आ रहा था।
विज्ञापन



विद्यालय परिसर में मौजूद अन्य ग्रामीणों ने उसे जमीन पर गिरते देखा तो समझ गए कि करंट लगा है। आननफानन राममगन को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर, घटना के बाद कुछ कर्मचारियों ने कबीरपुर पहुंचकर बिजली के तार काट कर आपूर्ति बंद की। इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। राममगन चार भाइयों में सबसे छोटा था। देर शाम तक परिजन जिला अस्पताल में बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्यालय में टूटे पड़े तार की चपेट में आकर युवक की मौत की जानकारी मिली है। पीड़ित परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। तार टूटने के कारणों की जांच कराकर जो दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
- दिलीप यादव, अधिशासी अभियंता पावर काॅर्पोरेशन, रामनगर
............................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed