फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The wedding bells will ring soon, 752 poor girls will have yellow hands in November.

Barabanki News: जल्द बजेगी शहनाई, नवंबर में 752 निर्धन कन्याओं के पीले होंगे हाथ

Mon, 27 Oct 2025 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The wedding bells will ring soon, 752 poor girls will have yellow hands in November.
बाराबंकी। निर्धन कन्याओं की शादी कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इनके हाथ नवंबर में पीले कराए जा सकते हैं। इसको लेकर विभाग ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं और टेंडर आदि की प्रक्रिया भी तेजी से पूरी कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में इस बार 752 निर्धन कन्याओं की शादी कराने का लक्ष्य शासन ने निर्धारित किया है। इसके सापेक्ष अब तक 1500 आवेदन मिले हैं। लक्ष्य से अधिक आवेदन होने की दशा में समाज कल्याण विभाग पहले आओ पहले पाओ की नीति अपना रहा है। इसके साथ ही विभाग का प्रयास है कि नवंबर में कन्याओं के हाथ पीले करा दिए जाएं। विभाग इसी को लेकर तैयारियों में जुटा है और टेंडर प्रक्रिया तेजी से पूरी करा रहा है।
विज्ञापन

इस बार कन्याओं को दान दहेज के साथ विदाई के दौरान लड्डू भी देने का आदेश है। इसको भी ध्यान में रखते हुए विभाग तैयारियां कर रहा है। यह अलग बात है कि पिछले साल जहां 1507 कन्याओं के हाथ पीले कराए गए थे, वहीं इस साल लक्ष्य को बढ़ाने के बजाय घटाकर आधा कर दिया गया है, लेकिन अनुदान की धनराशि जहां पहले 50 हजार रुपये थी, उसे बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया है। बढ़ाई गई धनराशि के हिसाब से व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। खाने का मेन्यू बदला गया है, वहीं नाश्ते की व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने 752 निर्धन कन्याओं की शादी का लक्ष्य निर्धारित किया है, लेकिन अभी तक 1500 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसे देखते हुए इस बार पहले आओ पहले पाओ की नीति अपनाई जा रही है। नवंबर में शादी कराने को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। -डॉ. नीलम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed