फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The web of fake degrees spread from Uttarakhand to Punjab

Barabanki News: उत्तराखंड से पंजाब तक फैला फर्जी डिग्र्री का मकड़जाल

Tue, 09 Apr 2024 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 09 Apr 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
The web of fake degrees spread from Uttarakhand to Punjab
बाराबंकी। देश के राष्ट्रपति रह चुके प्रसिद्ध वैज्ञानिक अब्दुल कलाम के नाम पर फर्जी पैरामेडिकल कोर्स कराने का यह मकड़जाल व फर्जीवाड़ा बाराबंकी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उत्तराखंड से पंजाब तक फैला है। पिछले साल गोरखपुर पुलिस ने अब्दुल कलाम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के नाम फर्जी बोर्ड बनाकर 109 कॉलेजों को फ्रेंचाइजी देने का खुलासा किया था। अब रामनगर में हुए फर्जीवाड़े के तार उसी फर्जी संस्था से जुड़ते दिख रहे हैं।
विज्ञापन



रामनगर में फ्रेंचाइजी देकर पैरामेडिकल कोर्स कराने का यह गोरखधंधा भी तीन साल से चल रहा था। स्कूल संचालित करने वाले प्रमोद कुमार उपाध्याय ने अदालत को दिए प्रार्थना पत्र में यह भी कहा है कि उनको फ्रेंचाइजी देने वाले पंकज पोरवार व इंदर पोरवार ने बताया था कि केवल यूपी में उनके 5000 अभ्यर्थी हैं। रामनगर में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने प्रथमदृष्टया पाया कि सारा खेल आगरा से हो रहा था।
विज्ञापन



सूत्र बताते हैं कि एएनएम, जीडीए, मेडिकल ड्रेसर, सीएमएस एंड ईडी, डीएमएलटी, डीएमआरटी, एक्सरे, ईसीजी, सीएमएलटी, सीसीसीई, डेंटल नर्सिंग, डीओटीटी, डायलिसिस टेक्नीशियन के डिप्लोमा-डिग्री कोर्स के नाम पर इनका नेटवर्क उत्तराखंड, बिहार व पंजाब तक है। इसका खुलासा सितंबर 2023 में गोरखपुर पुलिस कर चुकी है। फिलहाल रामनगर के एसएचओ रत्नेश पांडेय ने बताया कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। विवेचना शुरू कर दी गई है। रामनगर में प्रवेश लेने वाले छात्रों से भी बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed