{"_id":"65b2d7770c1ff327fe06d814","slug":"the-way-for-mahadeva-corridor-is-clear-barabanki-news-c-315-1-slko1012-111931-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: महादेवा काॅरिडोर का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: महादेवा काॅरिडोर का रास्ता साफ
Fri, 26 Jan 2024 03:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
महादेवा, बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा में प्रस्तावित कॉरिडोर का निर्माण लोकसभा चुनाव से पहले कराने की कवायद जिला प्रशासन स्तर पर पूरी हो गई है। राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लगते ही शिलान्यास करा दिया जाएगा। कई दिनों से स्थानीय तहसील प्रशासन द्वारा की जा रही सर्वे रिपोर्ट पूरी होने के बाद यह तय हुआ है कि बाजार रेट से दो गुना मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही उच्च न्यायालय में लंबित विवाद को निपटाने के लिए दोनों पक्षों में सहमति पत्र अदालत में पेश किया जाएगा। जिससे निर्माण कार्य में आने वाली सभी बाधाओं को दूर किया जा सके।
डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि फरवरी माह में होने वाली कैबिनेट बैठक में पारित होने के बाद महादेवा कॉरिडोर के निर्माण का कार्य प्रशस्त हो जाएगा। मालूम हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने महादेवा में हुए एक कार्यक्रम में राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के प्रस्ताव पर लोधेश्वर महादेवा में काशी की तर्ज पर कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा। यहां की मुख्य सड़क, कुंड से लेकर श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टूरिस्ट गेस्टहाउस समेत पार्किंग और अनेक कार्य प्रस्तावित हैं। इसके निर्माण के लिए 15 एकड़ जमीन और करीब 145 मकान जद में आ रहे हैं। इनके मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया गया है और पूरा प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
उधर मंदिर के मठ में स्वामित्व को लेकर उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में चल रहे विवाद में दोनों पक्षों ने मंदिर के विकास के नाम पर सहमति का एक हलफनामा जल्द ही दाखिल करेंगे।