फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The water level receded of ghaghra

घटने लगा घाघरा का जलस्तर, डीएम ने देखा हाल

Sat, 09 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 09 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
The water level receded of ghaghra
बाराबंकी में शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का िनरीक्षण करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
घाघरा नदी का जलस्तर भले ही घटने लगा हो लेकिन बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिन गांवों में पानी भरा हुआ है वहां के लोग अब भी सुरक्षित स्थान को पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी शनिवार को प्रभावित गांवों में पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि विद्यालय बना है लेकिन शिक्षक नहीं आते हैं। जिस पर डीएम ने विद्यालय के शिक्षक को हटाने के आदेश दिए। वहीं जिलाधिकारी ने एलिग्न चरसड़ी तटबंध का निरीक्षण कर कराए जा रहे मरम्मत कार्यों को भी देखा और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अजय यादव ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित परसावल और मांझा रायपुर गांव का जायजा लिया। इस दौरान पीड़ितों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के निराकरण के आदेश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों ने जिलाधिकारी को बताया कि यहां पर प्राथमिक विद्यालय तो बना है लेकिन जिस शिक्षक की तैनाती है वह कभी पढ़ाने नहीं आते हैं। जिस पर डीएम ने बीएसए को संबंधित शिक्षक को तत्काल हटाने के आदेश देते हुए ऐसे शिक्षक को तैनात करने का आदेश दिया है जो नियमित विद्यालय आए।


इसके बाद जिलाधिकारी एलिग्न चरसड़ी तटबंध पर कराए जा रहे मरम्मत कार्यों को देखा और निर्देश दिए कि ठोकर बनाने का जो कार्य चल रहा है उसमें तेजी लाई जाए। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पर पूरी तरह से नजर रखी जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed