फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The team of Ganga-Yamuna House became the overall champion

Barabanki News: ओवरऑल चैंपियन बनी गंगा-यमुना हाउस की टीम

Sat, 31 Dec 2022 08:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
The team of Ganga-Yamuna House became the overall champion
बाराबंकी। सागर नर्चर इंटरनेशनल स्कूल में चल रही चार दिवसीय अंतरहाउसीय प्रतियोगिता का शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग समापन हो गया। प्रतियोगिता में गंगा-यमुना हाउस की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। तक्षशिला-नालंदा हाउस की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई 50 मीटर दौड़ के बालिका व बालक वर्गों में गंगा-यमुना हाउस की टीम ने बाजी मारी। सौ मीटर दौड़ में आशुतोष व विदित ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के पूर्व बच्चों ने गीत, नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन जीत लिया। विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक मानस झुनझुनवाला व प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने समापन समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी, शतरंज की प्रतियोगिता हुई। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में गंगा-यमुना हाउस की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। तक्षशिला-नालंदा ने द्वितीय, शिवाजी-अशोका तृतीय व टैगोर-टेरेसा हाउस ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विजयी टीम कोे ट्रॉफी व मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनुपम सिंह, संजीव शर्मा, मानवेंद्र सिंह, हर्सिका श्रीवास्तव, सपना, आयुषी अवस्थी, शुभांगी शर्मा, रिचा श्रीवास्तव, फैजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed