{"_id":"3060d53c010e03cfcf5d904b60f8b5bb","slug":"the-soldier-removed-to-prevent-red-light-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालबत्ती वाले को रोकने पर सिपाही हटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालबत्ती वाले को रोकने पर सिपाही हटा
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे एक लाल बत्ती वाले नेता से पर्ची मांगना और सभासद को रोक कर तलाशी लेना एक सिपाही को महंगा पड़ गया। नेताओं के कडे़ विरोध के बाद एसडीएम ने सिपाही को ड्यूटी से हटवा दिया। सिपाही का कहना है कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया था जो नेताजी को बुरा लगा मैंने तो सिर्फ वहीं किया जो आदेश उच्चाधिकारियों ने दिया था। जबकि एसडीएम सदर नीलम ने ऐसी किसी जानकारी से ही इंकार किया है।
विज्ञापन