{"_id":"6858624211f1283dc008d47f","slug":"the-scorching-sun-and-humidity-made-me-cry-barabanki-news-c-315-1-slko1012-142139-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तेज धूप व उमस ने रुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तेज धूप व उमस ने रुलाया
Mon, 23 Jun 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में रविवार सुबह हुई हल्की बारिश के बाद दोपहर में निकली तेज धूप और उमस ने लोगों को रुला दिया। तापमान में दो डिग्री की गिरावट होने के बाद भी उमस व गर्मी से राहत नहीं मिली। इससे इंसान ही नहीं, पशु-पक्षी भी बेहाल हैं।
रविवार सुबह घने काले बादल छाए रहे। इससे लगा कि अब झमाझम बारिश होगी पर ऐसा नहीं हुआ। कुछ देर तक हल्की बारिश हुई। दोपहर होते-होते धूप निकल आई। बारिश के बाद निकली चटख धूप और उमस इतनी ज्यादा रही कि लोग बेहाल हो गए। गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 90 प्रतिशत रही व 11 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। शनिवार की अपेक्षा दिन के तापमान में दो और रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है।