फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The Saryu is advancing towards the inhabited areas.

Barabanki News: आबादी की ओर बढ़ रही सरयू

Sat, 10 Oct 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 10 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The Saryu is advancing towards the inhabited areas.
कोठीडीहा गांव के पास खेतों को अपने आगोश में लेती सरयू। - संवाद
कोटवाधाम। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में कटान लगातार बढ़ रहा है। कुड़वा-बबुरी गांव के पास शुरू हुआ कटान अब कोठीडीहा और मनीरामपुरवा तक पहुंच गया है। करीब दो किलोमीटर के दायरे में सरयू खेतों को काट रही है। इससे 50 से अधिक किसानों की उपजाऊ जमीन पर संकट मंडरा रहा है। नदी की धारा सिरौलीगुंग, घुटरू, कोठीडीहा और मनीरामपुरवा की आबादी की ओर बढ़ रही है। इसके बावजूद बचाव कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को घुटरू गांव के किसान शोभाराम अपने खेत में गन्ने की कटाई कर रहे थे। उनकी तैयारी गन्ने को गोशाला भेजने की थी, लेकिन तेज कटान ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह सरयू मइया सब काटे दे रही हैं, उसे देखकर लगता है कि अब कुछ नहीं बचेगा। अब तो सिर्फ ईश्वर ही रक्षा करें।
विज्ञापन


सरयू किनारे मिले किसान राजेश, मंशाराम, नानके, गुड्डू, राजपाल और हरिनाम यादव ने बताया कि 10 दिन से कटान हो रहा है, लेकिन इसे रोकने के प्रयास शुरू नहीं किए गए हैं। नदी तेजी से खेतों को काट रही है। इससे 50 से अधिक किसानों की जमीन खतरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सिरौलीगौसपुर अनिल कुमार सरोज ने बताया कि नदी का बहाव कम होने पर बचाव कार्य कराया जाएगा। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है।

-------------
ब्लॉक प्रमुख ने लगाया पक्षपात का आरोप
कोठीडीहा गांव के पास कटान का निरीक्षण करने पहुंचीं सपा ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शुरू से ही पक्षपात कर रही है। सरकार में बैठे लोगों के अधिकारी भी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। इसी वजह से अब तक बचाव कार्य शुरू नहीं हो सका है। रेनू वर्मा ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार होती तो अब तक नदी की धारा मोड़ने का काम शुरू करा दिया गया होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed