फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The ritual worship of devotees seeking blessings Siddhidatri

भक्तों ने भगवती के नौंवे स्वरूप सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा कर मांगी कृपा

Fri, 15 Apr 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 15 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
The ritual worship of devotees seeking blessings Siddhidatri
बाराबंकी में शुक्रवार को नवरात्र के नौंवे दिन उधौली स्थित ज्वालादेवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र के अंतिम दिन देवी भगवती के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के लिए शुक्रवार सुबह से ही मंदिरों पर पूजा अर्चना के लिए भक्ताें की भीड़ जुटी रही। देवी मंदिराें में विधिवत् हवन पूजन के साथ ही घराें में भी कन्या भोज का दौर सुबह से लेकर दोपहर तक चला। आरती के बीच सुख समृद्धि की देवी महालक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन


मार्कण्डेय पुराण के अनुसार अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व यह आठ प्रकार की सिद्धियां कही गई है। जिस साधक ने इनको प्राप्त कर लिया वह सुख-सृमद्धि का प्रतीक बन गया। शुक्रवार को घरों व मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हवन पूजन कर कन्याओं को भोजन करा उन्हें उपहार दिया गया।
विज्ञापन


देवी भक्तों ने घरों व मंदिरों में नारियल, फल, फूल, मेवा, सिंदूर, चूड़ियां आदि चढ़ाकर मंगल कामना की। विधि-विधान से पूजा अर्चना कर साधकाें ने कृपा मांगी। शहर के बड़ी देवी मंदिर, छोटी देवी मंदिर, फूलमती माता मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, भुईंहारे देवी मंदिर आदि सभी मंदिराें में घंटा घड़ियाल की गूंज के बीच माता की स्तुति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों में हुए हवन से वातावरण सुवासित हो उठा। बड़ी देवी मंदिर में भक्ताें ने हवन कुंड में आहुति देकर मां से मंगल की कामना की। माता की आराधना करने के बाद भक्ताें ने कन्या भोज का आयोजन कराया। कन्याओं को भोजन कराने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed