फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The portal itself will become a companion for board examinees.

Barabanki News: स्वयं पोर्टल बनेगा बोर्ड परीक्षार्थियों का साथी

Sun, 09 Nov 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 09 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The portal itself will become a companion for board examinees.
बाराबंकी। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी अब और आसान हो जाएगी। एनसीईआरटी ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोर्स शुरू किया है। यह कोर्स स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध है। जहां छात्र-छात्राएं घर बैठे विषयवार तैयारी कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 22 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

एनसीईआरटी का यह कोर्स विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें ई-ट्यूटोरियल्स, वीडियो लेक्चर, क्विज, असाइनमेंट और मूल्यांकन के साधन एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

कक्षा 9 और 11 के छात्रों के लिए भी विषयवार अध्ययन सामग्री उपलब्ध है। एनसीईआरटी के विषय विशेषज्ञों द्वारा बनाए गए वीडियो लेक्चर छात्र अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी देख सकते हैं। पाठ्यक्रम पूरा करने और ऑनलाइन परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को एनसीईआरटी की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म बोर्ड परीक्षा की तैयारी को न केवल सरल बनाएगा, बल्कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री भी एक ही जगह उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन विषयों में मिलेगा कोर्स
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर के विद्यार्थियों के लिए अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल, गणित और अंग्रेजी विषयों में पाठ्यक्रम तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed