फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The operation of tractor-trolleys will be strictly prohibited

Barabanki News: सख्ती से रोका जाएगा ट्रैक्टर-ट्रालियों का संचालन

Thu, 10 Jul 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 10 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The operation of tractor-trolleys will be strictly prohibited
बाराबंकी। जिले में गुरु पूर्णिमा और श्रावण मास में लगने वाले मेलों के आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम रहेंगे। विशेषतौर पर लोधेश्वर महादेवा, कोटवाधाम और मजीठा मेले में होने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ट्रैक्टर-ट्रालियों से मेले में आने वालों को हाईवे पर ही पूरी सख्ती के साथ रोकेगा।
विज्ञापन

इसका अनुपालन पूरी सख्ती से कराने के लिए एआरटीओ प्रशासन व यातायात निरीक्षक की संयुक्त टीमें जिले के विभिन्न प्रवेश मार्गों, हाईवे व प्रमुख रास्तों पर तैनात रहकर जांच पड़ताल करेगी। एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने बताया कि यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ट्रैक्टर ट्रालियां न तो यात्री वाहन मानी जाती हैं और न ही इनमें सुरक्षा के मानक होते हैं। ऐसे में मेला क्षेत्र में जाने वाली ट्रैक्टर ट्रालियों को हाईवे पर ही रोक कर नियमों का उल्लंघन करने वालों का वाहन सीज कर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed