{"_id":"588f7d134f1c1b7c3de81232","slug":"the-nomination-of-32-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
मंत्री राजीव कुमार सिंह ने अपना नामांकन पत्र भरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव-2017 में नामांकन के लिए सोमवार को नामांकन स्थल पर काफी गहमागहमी रहीं। नामांकन के सातवें दिन सबसे अधिक 32 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसमें सपा के तीन, भाजपा के छह, पीस पार्टी के चार प्रत्याशी शामिल हैं।
सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद से सपा प्रत्याशी व राज्य मंत्री राजीव कुमार सिंह ने अपना नामांकन पत्र भरा। सोमवार को 32 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसमें जैदपुर से भाजपा के उपेंद्र सिंह, सपा से विधायक रामगोपाल रावत, हैदरगढ़ सीट से भाजपा के बैजनाथ, दरियाबाद से भाजपा के सतीश शर्मा, बाराबंकी से भाजपा के हरगोविंद सिंह, सपा से विधायक धर्मराज यादव उर्फ सुरेश यादव, लोकदल से पूर्व विधायक छोटेलाल यादव, रामनगर से भाजपा प्रत्याशी शरद अवस्थी, कुर्सी से भाजपा प्रत्याशी साकेंद्र प्रताप व पीस पार्टी से पूर्व विधायक सरवर अली ने नामांकन किया।
इसके अलावा विधानसभा जैदपुर सुरक्षित सीट से पीस पार्टी से उर्मिला, भारतीय सुभाष सेना से गंगाराम व डॉ. भीराम अंबेडकर दल से लालजी ने नामांकन कराया। हैदरगढ़ विधान सभा क्षेत्र सुरक्षित सीट से डीबीआरएडी के कल्लू ने नामांकन दाखिल किया। दरियाबाद से एआईबीजेएसपी के सईद मुसलिम और बंबा प्रसाद रावत व रामानंद माली ने निर्दल पर्चा दाखिल किया। बाराबंकी से पीस पार्टी के अर्जुन सिंह, बीएसएस से सुरेशचंद्र श्रीवास्तव, डीबीआरएडी से मो. शमी व लोक गठबंधन पार्टी से मो. आफताब ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
रामनगर से शिव सेना से सुरेश पाठक, पीस पार्टी से राजलक्ष्मी वर्मा, बहुजन मुक्ति पार्टी से वारिस अली, मानवतावादी पार्टी से जयनाथ व गुलाम मुस्तफा ने निर्दल नामांकन कराया। कुर्सी क्षेत्र से एक्शन पार्टी से अरुण कुमार, डीबीआरएडी से रामकिशोर, बहुजन मुक्ति पार्टी से रामूलाल और उस्मान व चौधरी तालिब नजीब ने निर्दल नामांकन कराया।
रामगोपाल रावत को नामांकन से रोकने का मिला आदेश
जैदपुर से विधायक रामगोपाल रावत आज एमएलसी राजेश यादव के साथ साइकिल से नामांकन करने पहुंचे। तभी पार्टी कार्यालय से हाईकमान का संदेश पहुंचा कि उन्हें नामांकन से रोक दिया जाए। यह सीट कांग्रेस के खाते में जा रही है। उन्होंने नामांकन किया और कहा कि हाईकमान का आदेश जो होगा उसका पालन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि पार्टी का आदेश आ गया है कोई विवाद नहीं है जो भी फैसला होगा उसे लागू करा दिया जाएगा।