{"_id":"5866a6ac4f1c1bd606eeb72f","slug":"the-new-sp-satyendra-singh-takes-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए एसपी सत्येंद्र सिंह ने संभाला चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए एसपी सत्येंद्र सिंह ने संभाला चार्ज
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 30 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र सिंह ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में अपना चार्ज संभाल लिया है। वर्ष 2005 बैच के आईपीएस अफसर सत्येंद्र सिंह लखनऊ के पुलिस भर्ती बोर्ड में तैनात थे। वह इससे पहले बिजनौर व लखीमपुर जिले के पुलिस कप्तान भी रह चुके हैं।
कार्यभार संभालने से पहले एसपी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से कराना सबसे बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा जिले के अपराध पर रोकथाम के लिए कड़े उपाए किए जाएंगे। इलाकों में पुलिस गश्त भी बढ़ाई जाएगी।
कार्यभार ग्रहण के दौरान कप्तान ने अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व दक्षिणी से जिले के समीकरण पर चर्चा करते हुए कई मुद्दों पर जानकारी भी हासिल की। मालूम हो कि दो दिन पूर्व जिले के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह का तबादला शासन के निर्देश पर कुशीनगर जनपद के लिए हो गया था।