फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The name of the complainant on 1090 will remain confidential.

Barabanki News: 1090 पर शिकायतकर्ता का नाम रहेगा गोपनीय

Wed, 25 Mar 2026 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 25 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The name of the complainant on 1090 will remain confidential.
बाराबंकी। मिशन शक्ति के तहत शहर के उच्च प्राथमिक विद्यालय संतशाला में मंगलवार को जागरूकता चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें नगर पालिका, बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी, शिक्षिकाएं और बेगमगंज वार्ड की महिलाएं शामिल हुईं। महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक कुमारी रत्ना ने महिलाओं को विभिन्न सहायता नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन

निरीक्षक रत्ना ने बताया कि 1090 पर की गई शिकायत में शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाता है। नाम सार्वजनिक किए बिना ही आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई होती है और समस्या का समाधान कराया जाता है। महिलाओं से हर छोटी-बड़ी घटना की शिकायत करने की अपील की। उन्होंने अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर होने वाले शोषण के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करने की सलाह दी गई। साइबर प्रकोष्ठ ऐसे वीडियो सामाजिक मंचों से हटवाने के साथ ही आरोपी पर कार्रवाई करेगा। उन्होंने 112 डायल करने पर 15 मिनट के अंदर पुलिस सहायता मिलने की भी जानकारी दी। महिला थाने में परिवार परामर्श शिविर के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

चौपाल में छात्रा वैष्णवी सिंह ने अपनी कविता सुनाई। कविता के बोल थे ''काश मुझपे भी भरोसा जताया गया होता, जो हुआ मेरे साथ अब और नहीं होने दूंगी।'' उन्होंने सशक्त बनने का संदेश दिया। बाल रक्षा भारत की प्रतिनिधि शांति सैनी ने महिलाओं व बच्चों के विकास में समाज की भूमिका पर चर्चा की। प्रधानाचार्य उमा सिंह ने सभी को नेक इंसान बनने की सीख दी। उन्होंने कहा कि इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका की निरीक्षक शबाना अहमद फातिमी और उप निरीक्षक मीरा श्रीवास्तव, शिक्षिका सुहेला खातून भी कार्यक्रम में उपस्थित थीं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार शुक्ल ने इस चौपाल के आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed