फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The miscreant blew up the goods vehicle in broad daylight

Barabanki News: दिनदहाड़े मालवाहन ले उड़ा बदमाश

Tue, 14 Mar 2023 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 14 Mar 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
The miscreant blew up the goods vehicle in broad daylight
सतरिख (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक बदमाश झांसा देकर मालवाहन ले उड़ा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



सतरिख थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी चंद्रभान के अनुसार, वह छोटे मालवाहन से भाड़ा ढोता है। सोमवार को वह सतरिख में स्टैंड पर मालवाहन लिए खड़ा था। सुबह करीब नौ बजे एक व्यक्ति पहुंचा और उसने बाराबंकी से टिन लादकर लाने को कहा। इस पर चंद्रभान उसे लेकर बाराबंकी पहुंचा। नाका सतरिख पर एक दुकान के पास गाड़ी रोकवाकर कुछ देर बाद आया और कहा कि टिन नहीं लेना है। उसने होलियामऊ गांव से महमदपर गांव भैंस लेकर जाने की बात की।
विज्ञापन




चंद्रभान के अनुसार बाराबंकी मार्ग पर दयानतनगर गांव के पास रेठ नदी के पुल पर निकट गाड़ी रुकवाई। इसी दौरान जब चंद्रभान गुटखा लेने के लिए बगल की दुकान पर चला गया तो बदमाश मालवाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पुलिस टीम ने शहर में उस दुकान के पास आकर भी जांच की, जहां बदमाश टिन खरीदने के बहाने गया था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि बदमाश के और साथी भी थे। सीओ सदर सुमित त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed