फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The mini stadium built at the cost of lakhs is in a bad condition

Barabanki News: लाखों की लागत से बना मिनी स्टेडियम बदहाल

Sat, 14 Jun 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 14 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The mini stadium built at the cost of lakhs is in a bad condition
देवा (बाराबंकी)। देखभाल न होने से ग्राम सभा टेराकला के मजरे बैसुवा में करीब 15 वर्ष पूर्व लाखों की लागत से बना ग्रामीण मिनी स्टेडियम बदहाल पड़ा है। मैदान पर उगी झाड़ियों के साथ समतलीकरण न होने से यहां प्रैक्टिस करना भी दुश्वार हो गया है। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए खरीदी गई जिम मशीन, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस, तीरंदाजी से जुड़ा खेल का सामान भी खराब हो जाने से स्टोर रूम में बंद है।
विज्ञापन

खेल मैदान के बदहाल होने से सबसे ज्यादा परेशानी सेना, सीआरपीएफ, पुलिस, पीएसी आदि में चयन के लिए शारीरिक दमखम बनाने की तैयारी में जुटे युवाओं को हो रही है। देवा ब्लॉक की ग्राम सभा बैसुवा में वर्ष 2010 में करीब 60 लाख रुपए की लागत से युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा मिनी स्टेडियम बनवाया गया था। जिम्मेदारों की लापरवाही से स्टेडियम की जिम मशीन खराब पड़ी है। वेट लिफ्टिंग, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल का सामान भी ढूंढे नहीं मिलता है। मैदान की बाउंड्रीवॉल टूटी पड़ी होने के साथ ही सोलर लाइट भी खराब पड़ी है।
विज्ञापन

पूर्व राज्य स्तरीय खिलाड़ी तुलसीराम चौहान ने बताया कि आसपास के कई गांव के 56 युवा इसी मिनी स्टेडियम में प्रैक्टिस कर सेना, सीआरपीएफ, पीएसी व पुलिस में चयनित हो चुके हैं। स्टेडियम तक पहुंचने का रास्ता भी काफी खराब व बदहाल है। जबकि इसी रास्ते पर प्राथमिक विद्यालय भी पड़ता है। क्षेत्रीय निवासी शिवकुमार, कौशल यादव, रंजीत, नागेंद्र आदि ने बताया कि जब से क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी की तैनाती देवा ब्लॉक में हुई है, तभी से मिनी स्टेडियम की बदहाली बढ़ गई है। पूरे मामले की शिकायत जल्दी डीएम से मिलकर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed