फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The middle-aged man was beaten to death, the relatives demonstrated

Barabanki News: अधेड़ की पीटकर हत्या, परिजनों ने किया प्रदर्शन

Fri, 10 Mar 2023 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 10 Mar 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
The middle-aged man was beaten to death, the relatives demonstrated
फतेहपुर (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान एक अधेड़ की मौत हो गई। इसे लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। बवाल की आशंका देख कई थानों की पुलिस पहुंच गई। समझाने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। पुत्र की तहरीर पर पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



फतेहपुर के मोहल्ला काजीपुर बाईपास रोड निवासी राहुल यादव की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे रंजिश को लेकर अनूप सिंह, मनोज यादव, रामसिंह, कमलेश यादव उनके घर आकर गालियां देने लगे। पिता रामप्रकाश ने विरोध किया तो इन लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। यहां मामला किसी तरह से शांत होने के बाद रामप्रकाश खेत के लिए घर से बाहर निकले थे। शाम करीब साढ़े छह बजे रामप्रकाश बेहोशी की हालत में सूरतगंज रोड पर पड़े मिले।
विज्ञापन



सूचना मिलने पर परिजन उन्हें पहले निजी चिकित्सक फिर सीएचसी फतेहपुर ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत कर दिया। अधेड़ के चेहरे पर चोट के निशान मिले। इस पर परिजनों व मोहल्लेवासियों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा व प्रदर्शन शुरू कर दिया। बवाल की आशंका को देखते हुए आनन-फानन बड्डूपुर, कुर्सी, मोहम्मदपुर खाला थाने से पुलिस बल आ गया। रात करीब साढ़े नौ बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह अधेड़ का शव जब घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। कुछ लोगो को हिरासत में लिया गया। तब जाकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। फतेहपुर के एसएचओ अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया रामप्रकाश की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। पुत्र की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज जांच की जा रही है। कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed