{"_id":"5702ada74f1c1b4d50c8134c","slug":"the-mercury-reached-40-degrees-the-streets-in-the-afternoon-silence","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा पहुंचा 40 डिग्री, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा पहुंचा 40 डिग्री, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। कड़ी धूप से बचने के लिए चेहरा ढंक कर निकले लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज काफी बदला रहा। तेज धूप शरीर को झुलसाने लगी। दोपहर में भीषण गर्मी के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे जिससे सड़कों पर सन्नाटा रहा। तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शाम को चली हवा ने गर्मी से कुछ राहत दी।
पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ है। सोमवार को और भी तल्ख रहा। आसमान में धुंध छाई रहने से उमस भी बढ़ी रही जिसके चलते लोग दोपहर में घरों में दुबके रहे। सड़कों पर सन्नाटा रहा। घरों से महिलाएं छाता लेकर निकली तो कई लोगों ने स्टॉल आदि से अपना बचाव किया।
पुरुष भी गमछा लेकर निकले। सोमवार को तापमान अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 9 डिग्री अधिक रहा। शाम को चली हवा से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की लेकिन आसमान में धुंध छाई रही।