{"_id":"67fd580b8d23c130fa004db4","slug":"the-mercury-dropped-by-three-degrees-the-scorching-sun-made-people-miserable-barabanki-news-c-315-1-slko1014-137186-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पारा तीन डिग्री लुढ़का, तेज धूप ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पारा तीन डिग्री लुढ़का, तेज धूप ने किया बेहाल
Tue, 15 Apr 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। मौसम में उतार चढ़ाव से लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। सोमवार को तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। हालांकि दिन में निकली तेज धूप की तपिश ने सभी को परेशान व बेहाल किया। चिकित्सकों के अनुसार कभी बदली तो कभी धूप के कारण संक्रमण से पीड़ित बीमारियों भी लोगों को अपनी चपेट में ज्यादा ले रही हैं।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार की अपेक्षा दिन का तापमान तीन डिग्री कम रहने के बावजूद तेज धूप के कारण सुबह 11 बजे के बाद से ही धूप की तपिश ने लोगों को बेहाल व परेशान करना शुरू कर दिया। धूप से बचने के लिए लोग छांव की तलाश में दिखाई दिए।
वहीं तेज धूप ने किसानों ने राहत महसूस की है। वह बारिश से भीगे खेतों में पड़े गेहूं की फसल को सुखाने के साथ बची फसल को जल्दी काट कर घर लाने की तैयारी में जुटे दिखे। उनका कहना है कि इसी तरह की धूप रहने से बारिश में भीगी फसल खराब होने से बच सकती है।
विज्ञापन
बुखार और पेटदर्द के साथ बढ़े त्वचा रोगी
मौसम में आए बदलाव के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार, पेटदर्द के साथ ही त्वचा रोग के मरीज बढ़ने लगे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में करीब 1122 मरीज देखे गए। इनमें सबसे ज्यादा मरीज बुखार, पेटदर्द और त्वचा रोग के रहे। सभी मरीजों को इलाज की पर्याप्त सुविधा के साथ दवा भी मिले, इसके इंतजाम कराए गए हैं।