{"_id":"69597ce7305b2340a606c1bd","slug":"the-issue-of-the-safety-of-bangladeshi-hindus-was-raised-in-the-temple-complex-barabanki-news-c-315-1-brb1001-155476-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मंदिर परिसर में गूंजा बांग्लादेशी हिंदुओें की सुरक्षा का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मंदिर परिसर में गूंजा बांग्लादेशी हिंदुओें की सुरक्षा का मुद्दा
Sun, 04 Jan 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
सिद्धौर। स्थानीय नगर पंचायत के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शनिवार को विश्व हिंदू महासंघ ने विरोध सभा की। सभा मेें बांग्लादेश में हिंदुओें पर अत्याचार का मुद्दा छाया रहा। हिंदुओं पर अत्याचार रोकने के लिए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की गई।
ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभा की शुरुआत की गई। जिला संगठन मंत्री रामू गुप्ता ने हिन्दू स्वाभिमान बचाने, धर्मस्थलों की रक्षा-सुरक्षा और सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष दीप्तांशु निगम ने एकजुटता पर बल दिया।
मंडल प्रभारी अयोध्या रवि सिंह ने हिन्दुओं को जागने की बात कही। मंदिर के महंत अनिलपुरी, नगर अध्यक्ष पंकज मौर्या, संयोजक अजय राजपूत, बालक राम राजपूत, हरीश रावत, महामंत्री मुकेश राजपूत, मुकेश निगम, सुभाष रावत,अर्जुन सिंह, अभिषेक राजपूत व पवन मिश्र मौजूद रहे। संवाद