{"_id":"61b8d992b8d65a177c2268c6","slug":"the-innocent-went-into-the-pond-while-playing-died-due-to-drowning-barabanki-news-lko6089460184","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते-खेलते तालाब में चला गया मासूम, डूबने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलते-खेलते तालाब में चला गया मासूम, डूबने से हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरतगंज (बाराबंकी)। घर के बाहर खेल रहे मासूम की तालाब में डूबकर मौत हो गई। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के छंगेपुर गांव की है।
छोटेलाल का तीन वर्षीय बेटा सौरभ मंगलवार दोपहर बाद घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह कुछ दूरी पर स्थित तालाब में चला गया और डूब गया।
कुछ देर बाद घर के बाहर मासूम के न मिलने पर उसकी तलाश शुरू की गई तो शव तालाब में उतराता मिला। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक नितेश श्रीवास्तव ने बताया कि मासूम की तालाब में डूबकर मौत होने की जानकारी मिली है। परिवारीजनों ने सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।