फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The humidity and heat relief from rain

बारिश ने दी उमस व गर्मी से राहत

Mon, 20 Jun 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 20 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
The humidity and heat relief from rain
बाराबंकी में सोमवार की शाम फतेहपुर कस्बे में हुई बारिश के बाद सड़कों पर उफनाया पानी। - फोटो : अमर उजाला
दिनभर रही उमस भरी भीषण गर्मी के बाद शाम को हुई बारिश ने मानसून की दस्तक दे दी है। दोपहर बाद ग्रामीण इलाकों में बारिश होने शहर के आसपास बादल छाने से मौसम का मिजाज खुशगवार हो गया है।  ठंडी हवाओं से सभी ने राहत महसूस की। सोमवार को तापमान अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस व आर्र्दता अधिकतम 79 फीसद दर्ज की गई।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह मौसम का मिजाज काफी तल्ख रहा। दोपहर में भी भीषण उमस व गर्मी से लोग हलकान रहे। लेकिन शाम को जल्द ही मानसून आने आहट प्री मानसूनी बारिश ने दी। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई। दरियाबाद, रामनगर, सद्दीपुर सहित कई जगहों पर बारिश हुई।
विज्ञापन


मौसम सुहावना रहा। जिससे लोगों ने दिनभर रही उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। शहरी क्षेत्र में भी बादल छाए रहे। बह रही ठंडी हवा का लोगों ने आनंद लिया। कृषि विवि के मौसम विज्ञान विभाग कुमारगंज फैजाबाद के अनुसार एक दो दिनों में मानसूनी बारिश शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलहनी फसलों को हो सकता नुकसान ः बारिश से कही किसान खुश हैं तो कही परेशान हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि बारिश से अधिकतर किसानों को लाभ मिलेगा। लेकिन दलहनी की फसले अपने अंतिम स्टेज में हैं। बारिश से इन फसलों को थोड़ा नुकसान होगा। मक्का व मेंथा की फसल में पानी जमा हो गया तो नुकसान होगा। मेंथा खेत में कटी पड़ी है तो भी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed