फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The highway will be completed before 20

Barabanki News: 20 से पहले संवर जाएगा हाईवे, दिखने लगे रामायण के दृश्य

Fri, 12 Jan 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 12 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
The highway will be completed before 20
बाराबंकी। अयोध्या में 22 दिसंबर को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लखनऊ अयोध्या हाईवे पर पूरा फोकस किया जा रहा है। केंद्र से एनएचएआई को 20 जनवरी से पहले हाईवे को संवार देने की जिम्मेदारी दी गई है। अगर हाईवे पर कहीं एक भी गड्ढा मिला या कोई गड़बड़ी मिली तो संबंधित अधिकारी पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन



प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही लखनऊ-अयोध्या हाईवे को विश्वस्तरीय बनाने को लेकर दो करोड़ 60 लाख रुपये का बजट दिया गया था। काम देर से प्रारंभ हुआ। अब एनएचएआई के अधिकारी हाईवे को संवारने के लिए रात-दिन युद्ध स्तर पर काम करवा रहे हैं।
विज्ञापन


हाईवे के किनारे पेंटिंग की जा रही है। सफेद पट्टी बनाने का काम चल रहा है। हाईवे के किनारे कूड़ा करकट उठाया जा रहा है। जितने भी ओवरब्रिज व अंडरपास हैं, उनकी दीवारों पर रामायण से जुड़े दृश्य उकेरे जा रहे हैं। जिले में करीब 50 किमी लंबा हाईवे गुजरा है। एनएचएआई के इंजीनियर सद्दाम ने बताया कि 20 जनवरी से पहले काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






14 से बड़े वाहनों पर राेक, 18 से होगा डायवर्जन
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर फिलहाल 14 जनवरी से ही बड़े वाहनों को अयोध्या की ओर जाने पर रोक लगाने का प्लान है। जबकि जिले से छोटे वाहनों का डायवर्जन 18 जनवरी से ही करने का प्लान है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल यही प्लान है। बाकी परिस्थितियों को देखते हुए यातायात व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed