{"_id":"58b45bcd4f1c1bec27830b63","slug":"the-helicopter-has-been-cured-after-70-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 घंटे बाद ठीक हुआ हेलीकॉप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 घंटे बाद ठीक हुआ हेलीकॉप्टर
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 27 Feb 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद क्षेत्र के करंद गांव के निकट खेत में खड़े हेलीकाॅप्टर को बनाते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलीकॉप्टर में आई तकनीकि खराबी के चलते बीते शुक्रवार को करंद गांव के एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग की गई थी। घटना के बाद सोमवार को चौथे दिन मुंबई से आई छह सदस्यीय इंजीनियरों की टीम ने खराबी को दुरुस्त किया। इसके बाद सोमवार को करीब चार बजे हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी।
मालूम हो कि शुक्रवार की शाम हेलीकॉप्टर के पंखे का विंग टूटने के कारण जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम करंद निवासी नजीब किदवई के खेत में पायलट ने इमरजेंसी लैडिंग कर दी थी। हेलीकॉप्टर में आई खराबी की जांच के लिए शनिवार को दिल्ली से पांच सदस्यीय इंजीनियरों की टीम आई थी।
टीम ने पंखे का विंग टूटा होने की जानकारी पर इटली से पुर्जे मंगाने का आर्डर दिया था। सोमवार को 12 बजे मुंबई से आई छह सदस्यीय टीम के एक सदस्य ने बताया कि दिल्ली ट्रांसपोर्ट से एक पर को डीसीएम में लादकर लाया गया है।
विज्ञापन
टीम को हेलीकॉप्टर का पर बदलने में चार घंटे का समय लगा। ठीक चार बजे दो पायलट हेलीकॉप्टर को उड़ाकर चले गए। हेलीकॉप्टर एक ओर जहां किसानों के लिए सिर दर्द बनता जा रहा था वहीं इसकी सुरक्षा के लिए 20 सिपाही पुलिस लाइन के और थाने के एसआई इम्तियाज खान चार दिन से तैनात थे। हेलीकॉप्टर के सही सलामत उड़ जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।