{"_id":"0cd7d12dc891d206038669a53b08e868","slug":"the-fire-burned-to-13-houses-five-million-damage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 13 मकान जले पांच लाख की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 13 मकान जले पांच लाख की क्षति
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाघरा नदी के तलहटी में आग से 13 घरों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद भी ग्रामीण आग पर काबू नहीं पा सके। देखते-देखते उनके सामने ही उनके घर के सामान जलकर राख हो गए। घटनास्थल पर काफी देर से पहुंचे दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इससे करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है।
टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम कुम्हारन पुरवा मजरे हिमापुर गांव में सोमवार को दोपहर में अचानक राजिंदर के घर अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने आसपडोस के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। भीषण आग के सामने ग्रामीणों की एक न चली। कुछ ही देर में सबकुछ जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचना दी लेकिन मौके पर कोई नही पहुंचा। ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। लगभग दो घंटे बाद पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के पास तन के कपडों के अलावा कुछ भी नहीं बचा है। और आग से क्षति का आंकलन भी नहीं हो सका है।
इन परिवारों का सब कुछ राख हो जाने के कारण उनको दो जून की रोटी की समस्या पैदा हो गई है। जब तक पुलिस व फायर ब्रिगेड के की टीम मौके पर पहुंचती तब तक यहंा के 13 घरों को आग ने अपने आगोश में ले लिया था। फायर कर्मियों ने बेकाबू आग को अथक प्रयास करके काबू में किया। ग्रामीणों के मुताबिक करीब पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इस सबंध में एसडीएम सिरौलीगौसपुर गरिमा स्वरूप से जानकारी के लिए फोन मिलाया गया तो उनका फोन नहीं रिसीव हुआ।