फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The family is no longer worried about anything.

Barabanki News: परिवारि मा अब कोई बात केर टेंशन नाही है

Wed, 03 Jan 2024 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 03 Jan 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
The family is no longer worried about anything.
देवा (बाराबंकी)। पांच सरकारी योजनाओं का लाभ पाने वाली देवा ब्लॉक के ग्राम धरसंडा की सरिता देवी मुख्यमंत्री से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीधा संवाद स्थापित करने के बाद गदगद नजर आईं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से बात करके बहुत अच्छा लगा है।
विज्ञापन


सरिता ने कहा कि पहले वह कच्चे मकान में झोपड़ी डालकर रहती थीं। बारिश में उनके घर का सामान व बच्चे रातभर भीगते रहते थे और बिच्छू-सांपों का खतरा बना रहता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कृपा से उन्हें मकान, शौचालय, राशनकार्ड, गैस सिलिंडर, उनकी दोनों बच्चियों को कन्या सुमंगला योजना का लाभ मिल रहा है। इसके लिए वह शुक्रगुजार हैं। उनका कहना है कि परिवारि मा अब कोई बात केर टेंशन नाही है, मोदी जी और योगी जी बहुत कुछ हमका दई दिहीन हैं। अब हम अपने घर पारिवारि का बहुत अच्छे से चलाय रहे हन।
विज्ञापन


सरिता देवी ने अमर उजाला के साथ मुख्यमंत्री से हुए संवाद की बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि उनके पति मजदूरी करते हैं। घर में एक बीघा जमीन थी। तीन वर्ष पूर्व तक परिवार काफी मुफलिसी की जिंदगी जी रहा था। सरकारी योजनाओं ने जीवन में काफी सुधार किया। पति प्रवेश कुमार रावत को किसान सम्मान निधि का लाभ मिलता है। सिलिंडर मिलने के बाद उनको खाना बनाने में काफी सुविधा होती है। मोदी की गारंटी वैन के गांव में जाकर योजनाओं की जानकारी देने से लोगों को बहुत फायदा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही कई लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। सांसद उपेंद्र सिंह रावत, डीएम सत्येंद्र कुमार समेत अन्य लोगों ने प्रशस्ति पत्र व स्वीकृति पत्र देकर सम्मानित किया। उधर, मुख्यमंत्री के संवाद को लेकर जिले से लेकर ब्लॉक तक के अधिकारी हलाकान रहे। कार्यक्रम तय होने के बाद लाभार्थी का चयन कर मुख्यमंत्री के सामने क्या बोलना है, इसको लेकर जुमले रटाने में व्यस्त रहे। सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक लाभार्थी को फिर से पाठ पढ़ाया गया। वहीं संवाद के दौरान किसी मीडिया कर्मी को आसपास नहीं आने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed