फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The faithful hear the story: Enchanted

रामकथा सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

Sun, 17 Apr 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 17 Apr 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
The faithful hear the story: Enchanted
रामकथा - फोटो : अमर उजाला
बाबा राम प्रसाद बाबा साहेब मंदिर परिसर में चैत राम नवमी के अवसर पर लगने वाले सात दिनी मेला में चौथे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। लोगों ने मंदिर में माथा टेका और प्रसाद चढ़ाया। मंदिर में विशेष पूजन अर्चन का भी आयोजन किया गया। मेला परिसर में ही आयोजित कथा में पंडित जंगली प्रसाद मिश्र ने अपनी मधुर वाणी से राम कथा का वर्णन किया। जिसे सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध रहे। 
विज्ञापन


कस्बा क्षेत्र में आयोजित इस मेला में सात दिनों तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है। आस पास के अलावा सीतापुर, बहराइच व लखनऊ आदि जनपदों से श्रद्धालु इस मेला में शामिल होते हैं। श्रद्धा से वशीभूत श्रद्धालु मंदिर के परिक्र मा लेट कर भी करते हैं।
विज्ञापन


सभी श्रद्धालु बाबा का दर्शन पूजन करके सुख समृद्धि की कामना करते हैं। मंदिर परिसर में स्थित हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर, राधा मंदिर, कृष्ण मंदिर, शेख बाबा का मंदिर सहित पूरे परिसर की भव्य सजावट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह भी मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मेला परिसर में लगी दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। आसपास की महिलाओं ने घर की जरुरत के सामानों की खरीदारी की। दिखी ।


वहीं मेला कमेटी की तरफ  से आठ से रात्रि पप्पी लहरी एण्ड सन पार्टी द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें श्रोताओं की भारी भीड़ रही। मेले की सुरक्षा व्यवस्था में दो सिपाहियों के अलावा कोई नजर नहीं आया। मेला परिसर में पेयजल की समस्या बनी हुई है। इस समस्या के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed