फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The faces of the meritorious students lit up after receiving the medals.

Barabanki News: मेडल पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे

Sun, 30 Jun 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 30 Jun 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
The faces of the meritorious students lit up after receiving the medals.
बाराबंकी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शनिवार को बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिले के हास्कूल व इंटर के 34 छात्र-छात्राओं को टैबलेट, प्रशस्ति पत्र व डेमो चेक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं के बीच राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा व डीएम सत्येंद्र कुमार एक शिक्षक की तरह नजर आए। उन्होंने बच्चों को समझाया कि शिक्षा से ही आप जीवन की सभी चुनौतियों का सामना कर सकेंगे। इस लिए खूब मन लगा कर पढ़ाई लिखाई पूरी करें। उन्होंने मौजूद मेधावियों तथा उनके माता पिता व गुरुजनों को बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह आप लोग जिले के साथ प्रदेश का नाम रोशन करते रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एमएलसी अंगद कुमार सिंह, विधायक दिनेश रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, सीडीओ अ. सुदन, पीडी मनीष कुमार, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी व बीएसए संतोष देव पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मेधावियों को मिला सम्मान
कक्षा 10 के मेधावी में ऋषि सोनी, तफसीर फातिमा, अर्पिता जायसवाल, युवराज वर्मा, खुशी पांडे, काव्य शुक्ला, कीर्ति मौर्य, शुभ वर्मा को सम्मानित किया गया। पूजा पाल और नयन वर्मा को 21000 का डेमो चेक, टैबलेट, सम्मान पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इसी तरह कक्षा 12 के मेधावी विद्यार्थियों में सुहानी वर्मा, रौनक वर्मा, श्रद्धा वर्मा, जूली वर्मा, हर्षित राज, शाश्वत गुप्ता, आस्था वर्मा, आर्यम्बा दिक्षित, भाव्या वर्मा, चांदनी देवी, रिया यादव, अनुराग यादव, प्रभाकर रावत, दिव्यांशी, तमहिद राइस, नूरिन बानो, प्रांजल निगम, रीति अवस्थी ,अंतिमा शर्मा, अभिषेक कुमार, नितिन वर्मा, प्रियंका सिंह प्रिंस वर्मा, हर्ष विक्रम सिंह को माला और मेडल पहनाकर, एक लाख रुपए का डेमो चेक, टैबलेट, सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया ।


अमर उजाला ने भी किया सम्माानित
हाईस्कूल व इंटर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले मेधावियों के चेहरे शनिवार को उस वक्त खिल उठे और उनकी खुशिया दोगुनी हो गई जब उन्हें अमर उजाला की ओर से भी मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री व डीएम ने अमर उजाला सम्मान व प्रशस्ति पत्र देकर मेधावियों को मेडल पहनाया। मेधावियों ने बताया कि उन्होंने परेशानियों की परवाह नहीं की। रुके नहीं, थके नहीं बढ़ते ही गए। आखिरकार कामयाबी पाने पर आज सम्मानित होने पर अत्यंत खुशी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed