फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The faces of 225 youth blossomed after getting employment.

Barabanki News: रोजगार पाकर खिले 225 युवाओं के चेहरे

Tue, 09 Jan 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 09 Jan 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
The faces of 225 youth blossomed after getting employment.
मसौली (बाराबंकी)। आईटीआई, कौशल विकास और सेवायोजन विभाग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बड़ागांव परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 225 अभ्यर्थियों का विभिन्न निजी कंपनियों में चयन किया गया।
विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बड़ागांव में ब्लाॅक स्तरीय रोजगार मेले का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य ने किया। मेले में हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, डिप्लोमा, कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण प्राप्त और आईटीआई उत्तीर्ण 693 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से कुल 225 युवाओं को शॉर्टलिस्ट कर नियुक्ति पत्र दिया गया। चयनित अभ्यर्थियों को 8000 से लेकर 21000 रुपये का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में युवाओं को दक्ष बनाने काम किया जा रहा है। युवाओं का कौशल विकास होने से प्रदेश और देश में एक हुनरमंद पीढ़ी तैयार हो रही है। रोजगार मेले में एफआई इंटरप्राइजेज, ओरी फ्लेम, कवाईस कोर प्रालि, टेक विगो 360, अशोक प्रालि, इंडियन एकरीलेट प्रालि, माइकरोटर्नर, सोलर सर्किल, पावर प्रोजेक्ट एलएलपी, केयर हेल्थ नर्सिंग प्रालि, हीरो स्पेयर, ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल एंड आयुर्वेदिक, डीडीएस ग्रुप के एस मारुति इंटरप्राइजेज, एलएनजेटी सहित 26 कंपनियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार मेले के संयोजक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 10 जनवरी को विकास खंड रामनगर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर आईटीआई प्रधानाचार्य आशीष कुमार कौशिक, बनीकोडर सुनील कुमार सिंह, आशीष कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed