फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The examination form will be submitted in colleges till November 22 with late fee.

Barabanki News: महाविद्यालयों में 22 नवंबर तक विलंब शुल्क के साथ जमा होगा परीक्षा फार्म

Sat, 15 Nov 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 15 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The examination form will be submitted in colleges till November 22 with late fee.
बाराबंकी। राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आवासीय और महाविद्यालयों में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 25 अक्तूबर से 10 नवंबर तक थी। जिसे अब बढ़ाकर 22 नवंबर कर दिया गया है। छात्र-छात्राएं 15 नवंबर के बाद विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भर सकेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.rmlauexams.in पर भरना होगा। ऑनलाइन फॉर्म प्रिंट करने के बाद छात्र-छात्राओं को दो प्रतियों पर हस्ताक्षर करके एक प्रति निर्धारित समय सीमा के भीतर महाविद्यालय में जमा करनी होगी, जबकि दूसरी प्रति अपने पास सुरक्षित रखनी होगी।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई महाविद्यालय परीक्षा आवेदन पत्र सत्यापित नहीं करता है, तो इसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय की होगी, और ऐसे छात्र-छात्राओं को परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कहा, यदि किसी छात्र-छात्रा के परीक्षा आवेदन पत्र को भरते समय कोई त्रुटि हो जाती है, तो उन्हें अपने आवेदन पत्र को महाविद्यालय के स्तर से संशोधित कराना होगा। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि महाविद्यालय, छात्र-छात्रा के आवेदन पत्र को संशोधित करने के बाद ही सत्यापित करेगा। महाविद्यालयों को ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र से संबंधित सत्यापित छात्रों की सूची परीक्षा विभाग में जमा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed