{"_id":"64d6931af355983f380cc204","slug":"the-driver-removed-the-fuse-and-parked-the-bus-on-the-road-commotion-barabanki-news-c-315-1-brp1005-2515-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: चालक ने फ्यूज निकाल सड़क पर खड़ी कर दी बस, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: चालक ने फ्यूज निकाल सड़क पर खड़ी कर दी बस, हंगामा
Sat, 12 Aug 2023 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। डग्गामार वाहनों के खिलाफ चल रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान रामनगर तिराहे बहराइच रोड पर लखनऊ से गोंडा जा रही बस को एआरटीओ प्रवर्तन दल ने रोका तो चालक ने बस का फ्यूज निकाल कर बीच रोड में ही बस खड़ी कर दी और हंगामा करने लगा। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद अधिकारियों ने मंडी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मंडी चौकी इंचार्ज ने क्रेन से बस को हटा कर यातायात बहाल कराया। शुक्रवार को अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चार डग्गामार बसें सीज की गईं।
एआरटीओ एआरएम व ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की शाम डग्गामार वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने गोंडा बहराइच मार्ग पर मंडी के सामने गोंडा की तरफ जा रही एक निजी बस रुकवाई। बस में सीट की क्षमता से अधिक सवारियां थीं। चालक से कागजात मांगे गए तो उसने फ्यूज निकाल कर बीच रोड में ही बस खड़ी कर दी। एआरटीओ श्वेता सिंह ने दूसरी बस से यात्रियों को रवाना किया। चालक हंगामा करने लगा। चालक के साथ तीन अज्ञात युवक भी कार्य में बाधा डालने लगे।
करीब तीन घंटे तक चले हंगामे की सूचना मंडी पुलिस चौकी निरीक्षक को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया और क्रेन मंगवा कर बस को किनारे कराया। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन कर बस संचालित करने पर एक डग्गामार बस सागर के पास, एक बस चाैपुला के पास सीज की गई। मोहम्मदपुर चौकी के पास एआरएम सुधा व एआरटीओ प्रवर्तन विनीत मिश्रा ने एक डग्गामार वाहन सीज कर दिया। इन तीनों बसों का कोई परमिट नहीं है। यह बस मालिक शादी पार्टी के बुकिंग का परमिट बनवा कर नियमित फुटकर सवारियां ढो रहे हैं। एआरटीओ प्रवर्तन श्वेता वर्मा ने बताया कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलता रहेगा।