{"_id":"68d6ec036ca4bf5e81041db5","slug":"the-dream-of-self-reliant-india-will-be-realized-only-through-swadeshi-barabanki-news-c-315-1-brp1006-148523-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: स्वदेशी से ही साकार होगा आत्मनिर्भर भारत का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: स्वदेशी से ही साकार होगा आत्मनिर्भर भारत का सपना
Sat, 27 Sep 2025 09:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प अभियान को रफ्तार देने के लिए राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य शुक्रवार को बाराबंकी पहुंचे। भाजपा के जिला कार्यालय आयोजित कार्यशाला में सांसद ने मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने का सपना स्वदेशी से ही साकार होगा। इसके लिए उन्होंने सभी लोगों से पीएम मोदी के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
उन्होंने बताया कि भारत तभी आत्मनिर्भर बनेगा जब हम विदेशी वस्तुओं के बजाय अपने किसानों, श्रमिकों और युवाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्राथमिकता देंगे। स्वदेशी कोई नारा नहीं, बल्कि विकसित भारत का मूलमंत्र है। मौर्य ने कहा कि विदेशी मानसिकता ने ही भारत को कमजोर किया, इसलिए इसे त्यागकर स्वदेशी को अपनाना ही राष्ट्र की मजबूती का आधार बनेगा।
उन्होंने बताया कि जीएसटी सुधार जैसे फैसले स्वदेशी को नई ताकत दे रहे हैं। युवाओं को स्वदेशी की ओर प्रेरित किया जाए, तो भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में देर नहीं लगेगी। जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए मंडल स्तरीय कार्यशालाएं 27 से 30 सितंबर के बीच आयोजित होंगी। यह अभियान 25 दिसंबर तक चलेगा। इस अवसर पर विधायक दिनेश रावत,एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत,पूर्व विधायक शरद अवस्थी, रामकुमारी मौर्य,हरगोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।