फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The doors of development will open with the overbridge on Banki railway crossing

Barabanki News: बंकी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज से खुलेंगे विकास के द्वार

Sun, 01 Jun 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 01 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The doors of development will open with the overbridge on Banki railway crossing
बाराबंकी। 50 साल के लंब इंतजार के बाद बंकी रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी से शहर व नगर पंचायत बंकी के साथ ही करीब 50 गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। इससे जाममुक्त आवागमन के साथ ही विकास के नए द्वार भी खुलेंगे। रेलवे के अतिव्यस्त रूट पर होने के कारण यह क्रासिंग अक्सर बंद ही रहती है। इससे लोगों को आए दिन घंटों जाम की परेशानी से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत के प्रस्ताव पर 87 करोड़ से पुल बनाने की प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से लोगों में खुशी है। बाराबंकी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अरुण रायजादा ने बताया कि इससे ट्रैफिक संचालन को लेकर बीते लंबे समय से चली आ रही समस्या के खत्म होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

एक घंटे में सात बार बंद हुई क्रासिंग
शनिवार को सुबह 11 बजे क्रासिंग खुली होने पर आवागमन चल रहा था। गेटमैन इंतजार कर रहा था कि यातायात बंद हो तो गेट बंद करें। पांच मिनट में गेट बंद हो गया। इसके बाद दोनों तरह वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम लग गया। 11:10 पर गेट खुला और 11:16 पर फिर बंद हो गया। इस दौरान 11 से 12 बजे तक एक घंटे की अवधि में क्रासिंग सात बार बंद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनने लगे पुल तब होगा विश्वास
कई सालों से बताया जा रहा है कि पुल बनेगा लेकिन कुछ नहीं हुआ। घंटों धूप में खड़े हो कर हो कर क्रासिंग खुलने का इंतजार करना अब आदत बन गया है। कई बार तो जाम में फंसी एंबुलेंस के न निकल पाने के कारण उसमें मौजूद मरीजों की मौत तक हो चुकी है। अब पुल बनने लगे तभी विश्वास होगा।

- पिंकू, बंकी
विकास के रास्ते खुलेंगे, महंगी होगी जमीन
बंकी रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या से छुटकारा दिलवाने के लिए अब तक कई बार धरना-प्रर्दशन हो चुके हैं। बंकी का पुल बनने के बाद विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। इससे आस-पास के गांवों में विकास कार्य होने से जमीनों की कीमत भी बढ़ जाएगी।
- मेंहदीहसन, बंकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed