फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The district's first railway underpass will become Sanjeevani

Barabanki News: जिले का पहला रेलवे अंडरपास बनेगा संजीवनी

Mon, 13 Apr 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 13 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The district's first railway underpass will become Sanjeevani
सफेदाबाद। दशकों से सुगम सड़क मार्ग के लिए संघर्ष कर रहे परेठिया और आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों के लिए अच्छी खबर है। बंकी ब्लॉक के परेठिया गांव में जिले का पहला रेलवे अंडरपास निर्माण कार्य तेज गति से शुरू हो गया है। आधा दर्जन से अधिक गांवों की आबादी के लिए यह मार्ग संजीवनी से कम नहीं होगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों के लगातार प्रयासों और संघर्ष का नतीजा है कि गेट संख्या 182- सी पर करीब 11.5 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी मिली। इस प्रयास में तत्कालीन सांसद उपेंद्र रावत और वर्तमान सांसद तनुज पूनिया का अहम सहयोग रहा। परियोजना के शुरू होने के बाद कुछ कारणों से काम ठप हो गया था, लेकिन ग्रामीणों के निरंतर प्रयासों के चलते खाेदाई का काम फिर से शुरू किया गया है। अंडरपास बनने के बाद परेठिया, हांसेमऊ, काशीपूरवा, भिटौली, डल्लूखेड़ा, भोजपुर सहित आधा दर्जन से अधिक गांव सीधे अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

अंडरपास बनने से करीब 50 हजार आबादी को फायदा होाग। इससे व्यापार और रोज़गार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय लोगों को स्वावलंबन और विकास के पंख मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed