{"_id":"6803f2e76f3b739aac0b50e4","slug":"the-data-of-the-head-and-secretary-will-be-uploaded-on-the-portal-barabanki-news-c-315-1-slko1014-137518-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पोर्टल पर अपलोड होगा प्रधान और सचिव का डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पोर्टल पर अपलोड होगा प्रधान और सचिव का डाटा
Sun, 20 Apr 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव का पूरा डाटा अब विभागीय पोर्टल पर अपलोड होगा। शासन स्तर से इसको लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि 15 दिन के अंदर इस कार्य को पूरा कराया जाना है। इसके बाद डीपीआरओ के स्तर से इसका सत्यापन कर रिपोर्ट विभाग को भेजी जाएगी।
उपनिदेशक पंचायती राज योगेंद्र कटियार की तरफ से 16 अप्रैल को जारी आदेश में कहा गया कि सभी ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिव का पूरा डाटा विभागीय पोर्टल यूपीपीआरडी पर अपलोड़ किया जाए। इस कार्य काे प्राथमिकता के आधार पर सभी का पूरा विवरण पोर्टल पर अपलोड़ कराया जाएगा। एडीओ पंचायत को इसका सत्यापन भी करना होगा। इसके तहत अपलोड विवरण में प्रधान और सचिव के फेस (मुख) को कैप्चर करने के बाद उसे अपनी लॉगइन से डीपीआरओ को भेजा जाएगा।
इसके बाद इसका सत्यापन डीपीआरओं स्तर पर होगा। डीपीआरओ नीतेश भोंडेले का कहना है कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव का पूरा डाटा निर्धारित समयावधि में विभागीय पोर्टल यूपीपीआरडी पर अपलोड़ करने के लिए सभी एडीओ पंचायत को निर्देशित कर दिया गया है।