फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The constable kept talking on the phone, the accused escaped from outside the court

फोन पर बात करते रहे सिपाही, कोर्ट के बाहर से फरार हुआ आरोपी

Fri, 17 Dec 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The constable kept talking on the phone, the accused escaped from outside the court
बाराबंकी। रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट लाया गया दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का एक आरोपी पुलिस सिपाहियों को चकमा देकर वहां से भाग निकला। जिसके बाद अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

आरोपी को पकड़ने की बजाय पुलिस व कोर्ट कर्मचारी अपने बचाव में जुटे रहे। हालांकि देर रात करीब 6 घंटे बाद आरोपी को पुलिस ने नगर कोतवाली क्षेत्र से पकड़ लिया।
विज्ञापन

इस मामले में एसओ जहांगीराबाद दर्शन यादव की तहरीर पर नगर कोतवाली में आरोपी रेहान व थाने के सिपाही मो.तासिम व शिवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की एक किशोरी का मसौली के सहादतगंज कस्बा निवासी रेहान राईन ने अपने चार साथियों की मदद से तीन माह पहले अपहरण कर लिया था।
आरोपी रेहान ने किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। किसी तरह बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद थाने पहुंची किशोरी ने एक सप्ताह पहले जहांगीराबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहांगीराबाद पुलिस ने रेहान को सहादतगंज से गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को जहांगीराबाद थाने के आरक्षी मो. तासिम व शिवेंद्र उसे कोर्ट लेकर गए थे।
बताते हैं कि सिपाही कोर्ट के बाहर आरोपी को बेंच पर बैठाने के बाद मोबाइल पर बात करने लगे। इसी बीच रेहान वहां से भाग निकला। कुछ देर बाद जब सिपाहियों की नजर पड़ी तो आरोपी वहां नहीं था। यह देख पुलिस कर्मी सकते में आ गए। सूचना एसओ दर्शन यादव को दी गई।
सूचना मिलते ही थाने के अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी रेहान को नगर कोतवाली क्षेत्र से पुलिस ने पकड़ लिया।
एएसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने फरार आरोपी को नगर कोतवाली क्षेत्र से पकड़ लिया है। वहीं सीओ की जांच में मामले में दोषी पाए गए दोनों सिपाहियों के निलंबन की संस्तुति की है।

जहांगीराबाद थाने के दो पुलिसकर्मी दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय में पेश करने लाए थे। आरोपी वहां से फरार हो गया था। हालांकि पुलिस टीम ने कुछ देर बाद ही उसे पकड़ लिया।
अनुराग वत्स, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed