{"_id":"67f5811c3aa8ce06240954a6","slug":"the-condition-of-three-children-deteriorated-after-eating-stale-sweet-rice-barabanki-news-c-315-1-slko1014-136786-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बासी मीठा चावल खाने से बिगड़ी तीन बच्चों की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बासी मीठा चावल खाने से बिगड़ी तीन बच्चों की हालत
Wed, 09 Apr 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। घर में रखा मीठा बासी चावल खाने से भाई समेत दो बहनों को उल्टी और दस्त शुरू हो गए। तीनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
क्षेत्र के मझगवां निवासी मोहम्मद मिनहाज की बड़ी पुत्री हिना एक शादी समारोह में सोमवार को गई थी। जहां से वह मीठा चावल लेकर आई थी। मंगलवार को उसकी मां खेत पर काम करने चली गई। इस दौरान घर में मौजूद बहन अलीशा (11), अरबीना (7), व भाई कैफ (5) ने घर में रखा बासी मीठा चावल खा लिया। कुछ देर बाद ही तीनों को पेटदर्द के साथ उल्टी और दस्त शुरू हो गए। जानकारी होने पर परिजन तीनों को सीएचसी फतेहपुर लेकर पहुंचे। सीएचसी प्रभारी डॉ. अवनीश चौधरी ने बताया कि तीनों का इलाज चल रहा है। बासी मीठा चावल खाने से परेशानी हुई है।