{"_id":"688e670ee46be588720a9445","slug":"the-collectorate-is-monitoring-the-gaushalas-cctv-cameras-are-being-installed-barabanki-news-c-315-1-slko1012-145037-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गोशालाओं की निगरानी कलेक्ट्रेट से, लग रहे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गोशालाओं की निगरानी कलेक्ट्रेट से, लग रहे सीसीटीवी कैमरे
Sun, 03 Aug 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी/फतेहपुर। अक्सर गोशाला के अंदर मवेशियों की बदहाल हालत को लेकर सवाल उठते रहते हैं। अब इसकी सीधी निगरानी कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल कक्ष से होगी। इसके लिए जिले के फतेहपुर क्षेत्र से गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनके क्रियाशील हो जाने के बाद डीएम से लेकर शासन तक के अधिकारी वेब कास्टिंग के जरिए किसी भी गोशाला में मौजूद गोवंश के रखरखाव की व्यवस्था लाइव देख सकेंगे।
फतेहपुर तहसील क्षेत्र में स्थित गोशाला के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। अन्य ब्लॉकों में भी कुल मिलाकर 167 कैमरे लगाए जा चुके हैं। जिले की 109 गोशालाओं में फिलहाल करीब 29 हजार गो वंशीय मवेशी हैंं। इनमें गाय, सांड़, बैल और बछड़े शामिल हैं। गोशाला में मवेशियों की देखभाल, चारा-पानी की व्यवस्था और चिकित्सीय उपचार की निगरानी इन सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीडिंग के आधार पर होगी। इसके लिए जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इससे गोशाला में काम काज की पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों सुनिश्चित हो सकेगी।
विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत घेरी में 204, मवैया में 87, मदनपुर में 74, बिलौली हजरतपुर में 120, गुड़ोली में 52, गौरा सैलाक में 494, इसरौली में 80, शाहपुर में 79 व टड़वागदमानपुर में 151 मवेशी, गोशालाओं में पल रहे है। इन सभी में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम पूरा हो चुका है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल कुमार अवस्थी ने बताया कि यह कैमरे डीएम के निर्देश पर लगाए गए हैं। अब तक 223 कैमरे लग चुके हैं। करीब इतने ही कमरे और लगने हैं।
विज्ञापन
नियमित होगी निगरानी
गोशालाओं की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की पहल की गई है। कैमरा लगाने का काम जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
-शशांक त्रिपाठी, जिलाधिकारी