फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The city's markets will be decorated on Dhanteras and the turnover will be Rs 200 crore.

Barabanki News: धनतेरस पर सजे शहर के बाजार 200 करोड़ का होगा कारोबार

Sat, 18 Oct 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 18 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The city's markets will be decorated on Dhanteras and the turnover will be Rs 200 crore.
बाराबंकी। दीपोत्सव की रौनक का अंदाजा रंगबिरंगी झालरों से जगमगाते शहर को देखकर लगाया जा सकता है। शहर में हर तरफ लोग उमड़ पड़े हैं। कोई सजावटी सामानों की खरीदारी में व्यस्त है तो कोई उपहार देने की परंपरा निभा रहा है। धनतेरस से पांच दिवसीय दीप पर्व का शुभारंभ हो गया है। हनुमान जयंती, दीपावली, अन्नकूट व भैया दूज की धूम रहेगी। कारोबारियों के अनुसार इस बार 200 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बाजार की रौनक देखते ही बन रही है। धनोखर, निबलेट, घंटाघर, नगरपालिका मार्केट व शापिंग माल समेत सभी बाजार ग्राहकों के स्वागत के लिए तैयार हैं। मुख्य बाजार में जबरदस्त भीड़ रही। धनतेरस पर आभूषण, बर्तन, होम एप्लायंसेस, ड्राई फ्रूट्स, मिठाई व गारमेंट की जमकर खरीदारी होगी। शनिवार होने के कारण ऑटोमोबाइल सेक्टर की रफ्तार कम हो सकती है। लेकिन लोगों का उत्साह चरम पर है।
विज्ञापन

धनतेरस पर खरीदारी के लिए पूरा दिन शुभ : धनतेरस दीपावली के पंच दिवसीय उत्सव का पहला दिन होता है, जो भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा के लिए समर्पित है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 अक्तूबर को दोपहर 12:18 बजे प्रारंभ होकर 19 अक्तूबर को दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी। ज्योतिषाचार्य पं. अखिलेश चंद्र शास्त्री ने बताया कि खरीदारी के लिए पूरा दिन शुभ रहेगा। सुबह 11:40 बजे से 10:39 बजे तक खरीदारी करना उत्तम रहेगा। जबकि त्रयोदशी की पूजा लिए शुभ मुहूर्त शनिवार शाम 05:40 बजे से 06:50 बजे तक रहेगा। इसमें भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा-अर्चना करना अत्यंत शुभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed