{"_id":"694310faaaf605554e042c0e","slug":"the-city-was-jammed-vehicles-kept-crawling-barabanki-news-c-315-1-slko1012-154248-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जाम से कराहा शहर, रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जाम से कराहा शहर, रेंगते रहे वाहन
Thu, 18 Dec 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शहर में पटेल तिराहे से लेकर सतरिख नाका तक लगने वाला जाम लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। बुधवार को शहरवासी फिर की समस्या से जूझते नजर आए। शहर में आए दिन लगने वाले इस जाम से फिलहाल राहत मिलती दिख नहीं रही है। हालांकि इस समस्या से निजात के लिए पटेल तिराहे पर यातायात कर्मियों को लगाया गया हैए लेकिन उन्हें भी ट्रैफिक नियंत्रित करने में पसीने छूट जा रहे हैं।
जाम की समस्या से बचने के लिए ज्यादातर एंबुलेंस चालक सतरिख नाका से हैदरगढ़ मार्ग होेते हुए अयोध्या हाईवे से लखनऊ निकल जाते हैं। हालांकि सतरिख नाका पर लगने वाले जाम में सबसे ज्यादा एंबुलेंस ही फंसती हैंए क्योंकि पास ही जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल है। ऐसे में मरीजों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है। बुधवार को सतरिख नाका से लेकर पटेल तिराहे तक लोग जाम से जूझते हुए नजर आए। जाम के चलते लोगों के वाहन रेंगते रहे। एक से डेढ़ घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। यातायात प्रभारी रातयतन यादव कहते हैं कि शहर में जाम की स्थिति न बने इसको लेकर यातायात कर्मियों की तैनाती पटेल तिराहे से रामनगर तिराहे तक है। समस्या का हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
पुल बनने पर ही राहत के आसार
शहर के लोगों का कहना है कि जमुरिया नाले पर बनने वाला पुल जब तक तैयार नहीं हो जाता है, तब तक इस समस्या का हल निकलने वाला नहीं है। विभाग का कहना है जमुरिया नाले पर पुल निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। स्लैब की ढलाई का कार्य पूरा हो गया है, जल्द से जल्द यातायात शुरू कराने की तैयारी चल रही है।