फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The city was drenched in colors, groups roamed the villages

Barabanki News: रंगों से भीगा शहर, गांवों में घूमती रहीं टोलियां

Fri, 06 Mar 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 06 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The city was drenched in colors, groups roamed the villages
शहर ​​स्थित धनोखर से​ निकले होली के जुलूस में रंगों से रंगे लोग।
बाराबंकी। होली का पर्व जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कई स्थानोंं पर सोमवार को तो कई स्थानों पर मंगलवार को होलिका दहन हुआ। लेकिन चंद्रग्रहण के कारण रंग बुधवार को ही खेला गया। जुलूस निकला तो कहीं ठंडाई बटी। रंग गुलाल के साथ डीजे की धुन पर युवा खूब थिरके। शहर में भव्य जुलूस निकला और धनोखर चौराहे पर जमकर रंग बरसा। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों देवा, फतेहपुर, कोटवाधाम आदि स्थानों पर रंगोत्सव का उल्लास छाया रहा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह धनावत सेवा ट्रस्ट की ओर से धनोखर मंदिर में शिव का अभिषेक हुआ इसके बाद प्रभात फेरी निकाली गई। शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण की झांकियों के साथ प्रभात फेरी शनि मंंदिर से वापस धनोखर मंदिर पहुंची, यहां पर फूलों व गुलाल से जमकर होली खेली। नागेश्वरनाथ रोड पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से ठंडाई का वितरण किया गया। नागेश्वरनाथ मंदिर परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में फूलों की होली के साथ रगारंग कार्यक्रम हुए। एडीएम निरंकार सिंह, रविनन खजांची, ताज बाबा राइन समेत आला अधिकारी मौजूद रहे। गांव-गांव में ढोल-नगाड़ों की थाप पर टोलियां झूमती और फाग के गीत गाती नजर आईं।
विज्ञापन

बाक्स-
लाल-पीले नजर आए पुलिसकर्मी
पुलिस लाइन में पुलिस महकमे की पारंपरिक होली मनाई गई। रंग-गुलाल, ढोल और हंसी-मज़ाक के बीच अफसर और जवान सब एक ही रंग में नजर आए। बृहस्पतिवार को पुलिस कर्मियों व अधिकारियों ने जमकर होली खेली। डीएम शशांक त्रिपाठी व एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने भी जमकर होली खेली। गन और सिलेंडर से खूब गुलाल उड़ाया और फूल बरसाए। इसी बीच फायर ब्रिगेड का टैंकर भी खोला गया, जिसकी तेज फुहारें बरसात की तरह पुलिसकर्मियों पर गिरने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed