फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The children raised imagination '52 seconds' to the nation

बच्चों ने जगाई अलख ‘52 सेकेंड’ राष्ट्र के लिए

Sat, 13 Aug 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 13 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
The children raised imagination '52 seconds' to the nation
52 सेकेंड देश के नाम करने का लिया संकल्प - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस के सिर्फ दो दिन बचे हैं। इस मौके पर ध्वजारोहरण के लिए राष्ट्रगान व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी कराई गई। कहीं बैंडबाजे के ध्वनि पर कार्यक्रम हुए तो कहीं पर बच्चों को कतारबद्ध कर कार्यक्रमों का रिहर्सल कराया गया।
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन और माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने 15 अगस्त को राष्ट्रगान के समय 52 सेकेंड के लिए सबको खड़ा होने के लिए जागरूकता अभियान चलाया है। 
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां स्कूलों व कॉलेजों में जोरों पर हैं। सभी स्कूल व कॉलेज अपने स्तर पर कार्यक्रमों की तैयारी करा रहे हैं। आनंद भवन स्कूल में सुबह बैंडबाजे की ध्वनि पर राष्ट्रगान तैयार किया। स्कूल की सफेद ड्रेस में बच्चों ने एक स्वर में राष्ट्रगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ट्रेनरों ने इस बात का पूरा ध्यान दिया कि राष्ट्रगान 52 सेकेंड में समाप्त हो और इस दौरान वहां मौजूद सभी कर्मचारी सावधान की मुद्रा में खड़े रहें। इसके बाद छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए तैयारी की। उधर महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में भी छात्र-छात्राओें को कतारबद्ध कर राष्ट्रगान कराया गया।

इस दौरान सत्य निष्ठा व ईमानदारी से देश, समाज के कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई। प्रधानाचार्य राम किशोर शुक्ला ने बताया कि बच्चों ने शपथ लिया कि वो अपने घर में और मोहल्ले में लोगों को जागरूक करेंगे कि 15 अगस्त को राष्ट्रगान के समय 52 सेकेंड तक सब खड़े हों और शहीदों को नमन करें।

शहर के अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामियां इंटर कॉलेज में भी स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाचार्य मो. एहरार का कहना है 15 अगस्त को जो जहां भी हो राष्ट्रगान के समय 52 सेकेंड के लिए खड़ा हो जाए।


फतेहपुर कस्बा स्थित आचार्य श्री चंद्रदेव इंटर कॉलेज में भी छात्राओं को राष्ट्रगान के लिए प्रेरित किया गया। यहां के प्रधानाचार्य रामचंद्र वर्मा ने कहा कि 15 अगस्त हमारा सबसे बड़ा त्योहार है। राष्ट्रगान को 52 सेकेंड में पूरा करना और शहीदों को नमन करना हमारा दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed