{"_id":"59cbe9ac4f1c1bc8538b4c3e","slug":"the-child-was-born-at-the-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता ने गेट पर जना बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता ने गेट पर जना बच्चा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
रामनगर। सीएचसी रामनगर में चिकित्सकों व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण प्रसूता का गेट पर ही प्रसव हो गया। जिससे आक्रोशित परिवारीजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों को आक्रोशित देख कर्मचारियों ने प्रसूता को आनन फानन भर्ती कर इलाज शुरु कर दिया।
विज्ञापन
रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तेलवारी निवासी राहुल सिंह पत्नी रेनू सिंह को प्रसव के लिए सीएचसी रामनगर लेकर बुधवार को गया था। आरोप है कि आधे घंटे तक प्रसूता तड़पती रही किसी ने उसे हाथ तक नहीं लगाया। तेज दर्द के साथ ही गेट पर प्रसव हो गया।
विज्ञापन
घर की महिलाओं ने हंगामा करना शुरु कर दिया तो अस्पताल प्रशासन ने आनन फानन प्रसूता को वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। सीएचसी रामनगर प्रभारी डॉ. अवधेश मौर्य ने बताया कि प्रसूता के इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। आशा बहू उसे लेकर जैसे ही गेट पर पहुंची कि प्रसव हो गया। डॉक्टरों ने इलाज किया है जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन